बिहार मेंं शराबबंदी : मढ़ौरा मेंं सरकारी विद्यालय के कमरें की ताला तोड़ अंग्रेजी शराब की रखी खेप को पुलिस नें किया बरामद

मढ़ौरा(सारण) .स्थानीय पुलिस नें भारी मात्रा मेंं अंग्रेजी शराब बरामद किया.मौके से ट्रक के साथ साथ धंधे मेंं शामिल चालक औऱ खलासी को गिरफ्तार किया.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की यूपी नंबर की एक ट्रक बिजली ट्रांसफार्मर के ख़ाली बक्से के अंदर रखी अंग्रेजी शराब मेंं से एक खेप अनलोड कर महावीर चौक के पास खड़ी हैं.जहां पुलिस नें त्वरित कारवाई करतें हुये मौके से ट्रक को बरामद कर मौके से ट्रक चालक औऱ खलासी को दबोचा.

ट्रक ड्राइवर के निशानदेही पर पुलिस नें अनलोड किये शराब की खेप को बरामद करने पहुंचा, तो अचम्भित हो गया.कारण कि ट्रक चालक नें स्थानीय महता गाछी के सरकारी विद्यालय के एक कमरें मेंं उक्त शराब अनलोड किया था.जहां से पुलिस नें कमरें का ताला तोड़ रखी गयी शराब को बरामद कर थाने लायीं. समाचार प्रेषण तक जप्त ट्रक से बिजली ट्रासफर की की बॉक्स से शराब की औऱ रखी कार्टूनों को निकाली जा रही थी.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय नें बताया की उक्त ट्रक गुड़गांव से शराब की खेप लायी गयी थी.जिसे पुलिस नें गुप्त सूचना के अधार पर बरामद की हैं.इस मामले मेंं गिरफ्त ट्रक चालक औऱ खलासी से पूछताछ की जा रही हैं.वहीं संबन्धित विद्यालय के हेडमास्टर की भी भूमिका संदेह के घेरे मेंं हैं। आखिर सरकारी विद्यालय के कमरें का चाभी धंधेबाज के हाथ तक कैसे पहुंची।मामले की जांच कर संलिप्त धंधेबाजो के खिलाफ कारवाई की जायेगी.शराब ट्रक से अनलोड हो जानें पर मात्रा की सही-सही जानकारी मिल पाएगी.




Recent Comments