अगहरा में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट के उद्घाटन मैच में गोंहा की टीम को हराकर गंगोईं की टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचा

मढौङा ( सारण ):- मढौङा प्रखंड के बेसिक स्कुल अगहरा के खेल मैदान में T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का शुभारम्भ इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर किया ।

वहीं गोंहा और गंगोई के बीच खेले जा रहे उद्घाटन मैच में गोंहा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 14 ओवरों में 140 रनों का लक्ष्य रखा । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये गंगोई की टीम ने 6 विकेट खोकर 16 ओवरों में 141 रन बनाकर मैच को जीतकर सेमीफाईनल में जगह बना लिया ।

मैन आफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के चंदन कुमार साह को मढौङा भाग-01 के जिला पार्षद आनंद कुमार राय ने दिया । टुर्नामेन्ट के आयोजक जयराम कुमार व सोनू कुमार चिकू, अम्पायर रामबाबू कुमार व राजू कुमार और कमनटेटर विजय कुमार थे ।