दुर्गापूजा @एकमा : दुर्गास्थान पर माँ के पट खुले, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
एकमा प्रखण्ड क्षेत्र में सोमवार की देर संध्या माता के पट खुले। पट खुलते ही माता के दर्शन को लोग उमड़ पड़े।

एकमा बाज़ार स्थित दुर्गा स्थान में माँ दुर्गा का पट सोमवार की संध्या में खोला गया। वैदिक मंत्रोच्चार व विधिवत पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़े बजाकर माता का पट खोला गया। पट खुलने के बाद माँ दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।

वही दुर्गास्थान पर बना भव्य पंडाल भी लोगों को खूब भा रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष और भी बड़ा और भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है।




Recent Comments