मढौरा में रेलफैक्टरी के ठेकेदार की स्कार्पियो चोरी
मढौरा (सारण)
स्थानीय रेल फैक्ट्री के ठेकेदार रोहतास के कसिगवा निवासी मोहन तिवारी की स्कार्पियो को शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने मढौरा से चुरा लिया। इस संबंध में गाड़ी मालिक ने मढौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक के बाद एक घटना को अपराधियो द्वारा अंजाम दिए जाने से जहा मढौरा वासी परेशान और सकते में है वही पुलिस अपराधियो के सामने बौनी नजर आने लगी है जिस कारण लोगो का भरोसा पुलिस पर कम हो रहा है।




Recent Comments