सारण से चुनावी समर में फिर कूदे लालू प्रसाद यादव,किया नामांकन

तस्वीर में बाएं तरफ नामांकन पंजी पर हस्ताक्षर करते प्रत्याशी लालू प्रसाद यादव

प्रभास रंजन की रिपोर्ट/ छपरा : सारण में आज छठे चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू हो गया। जिसे लेकर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर अरुण कुमार सारण अपर समाहर्ता ने प्रत्याशीयो का नामांकन पत्र लिया ।

पहले ही दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाम का दूसरा व्यक्ति जो मढौरा निवासी लालू प्रसाद यादव ही है जिन्होंने सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र से नामांकन करके निकले । और मीडिया से मुखातिर होते हुए कहा कि यदि वो चुनाव जीतते हैं , तो वो जनता की सेवा करेंगे। हम ऐसे भी सदैव जनता की सेवा करते ही रहते है, लेकिन कुछ कार्य जनता का हम नही कर पाते है क्योंकि सांसद नही होते है । अगर सांसद बन जाए तो जनता की हर सपना को पूरा कर सकते है और करेंगे।

पहले भी हम 2001 में वार्ड पंचायत चुनाव से लड़ राजनीतिक जीवन की शुरुआत किये थे 2006 और 2009 तक वार्ड पंचायत का चुनाव लड़ा।
आगे लालू प्रसाद यादव ने बताया कि 2014 में लोकसभा चुनाव, फिर 2015 में मढौरा विधानसभा से चुनाव लड़े।वहीं 2016 में सारण निर्वाचन क्षेत्र से MLC पद के लिए भी दांव आजमा चुके हैं।साथ ही साथ 2017 मे इन्होंने दिल्ली जाकर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी नामांकन किया था। लेकिन हर बार हमें जनता ठुकरा देगी ऐसा नही इस बार हम जीतेंगे जरूर जीतेंगे क्यों सभी बड़े नेताओ का चरित्र जनता के सामने है ।और ये कहना की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नाम का फायदा उठाएंगे ऐसा नही है जनता हमको हमारे कार्य से जानती है और हमे कार्य से मतदान करेगी।