परसा(सारण)-प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आहृवान पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में अधिकार दिवस के अवसर पर बिहार और केंद्र सरकार को जगाने के लिए राजद कार्यकर्ता द्वारा थाली बजाकर विरोध प्रर्दशन किया गया।और बिहार के प्रवासी कर्मवीरो के अधिकार के लिए आंदोलन के शंखनाद किया।अध्यक्ष ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुंभ कर्णी नींद से जगाने के लिए थाली बजाने,मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मजबूत किये जाने की बाते कही।अध्यक्ष ने कहा कि 11 मिनट तक ताली और थाली पीटने का कार्यक्रम रखा गया जिसमें युवा कार्यकर्ता के द्वारा ताली और थाली पीट कर बीजेपी के द्वारा वर्चुयल रैली का घोर निंदा और विरोध किया गया।