दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
सिकटा व गोपालपुर थाना के सीमा पर अवस्थित महम्मदवा गांव में भूमि विवाद मामले में लगभग छह साल में गुरूवार को तीसरी बार इस मामले में फिर गोली चली है। जिसमें महम्मदवा गांव के शेख इजहार का पुत्र शेख इस्तखार (17) को गोली लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए बेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजूक देख बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। विवादित भूमि मामले को लेकर गुरुवार को चली गोलीकांड में सिकटा पुलिस ने घायल युवक के चचेरा दादा कमरूल होदा के ब्यान पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें महम्मदवा गांव के शेख जुल्फकार उर्फ शेख भोट , शेख आजाद , शेख मंसुर , झुमका के शेख हमिदुज्जमा उर्फ राजा समेत पूर्वी महम्मदवा के शेख समशाद , शेख खुर्शेद , शेख फिरोज , शेख अंसारूल व अनिस अख्तर को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त शेख जुल्फकार उर्फ शेख भोट को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि यहां का भूमि विवाद नासूर बन गया है। इसी विवादित भूमि को लेकर पहले शेख जुल्फकार उर्फ भोट ने मारपीट का एक मामला दर्ज कराया था।इसके पहले तत्कालीन सिकटा थानाध्यक्ष प्रियव्रत के कार्यकाल में गोली चली थी। उसमें भी कई लोग घायल हुये थे। उस समय भी पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई थी। गोपालपुर थानाध्यक्ष रफीकुर्रहमान ने बताया कि विवादित भूमि ओझा जी लोगों का है। जिसे भाकपा(माले) के सदस्यों ने कब्जा किया था। उसी जमीन को माले सदस्यों को बेदखल कर ओझा परिवार से रजिस्ट्री करा लिया। जिसके बाद से विवाद शुरू हुआ। उक्त भूमि में कुछ जमीन दोनो पक्ष लिखा लिया है। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने- सामने हो गये है। पुलिस की माने तो दो पक्षों की लडाई में भाकपा(माले) ने अपनी जमीन तलाशनी आरम्भ करने लगे है। यह एक अलग विवाद का जमीन तैयार होने लगा है। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले को कैसे निदान कर पा रहा है।




Recent Comments