छपरा में हथियार की डिलीवरी देने पहुँचे दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
संवाददाता, छपरा
शहर के व्यस्त इलाके में हथियार की डिलीवरी देने पहुँचे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के इलाके से की गई है।

इस संबंध में सारण एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि तेलपा निवासी वीरेन्द्र चौधरी व विकास कुमार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी समाहरणालय के निकट के सुलभ शौचालय के पास से की गई है।

गिरफ्तार युवकों के पास से 1 कट्टा व 2 मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए हैं।
एसपी श्री राय ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है।




Recent Comments