बिजली के स्पर्शाघात से जिले में दो लोगों की गयीं जाने
जमुई (संजीव कुमार सिंह) : बिजली विभाग की लापरवाही कहे या कुव्यवस्था । विभागीय कार्य पर सवाल हर समय उठता रहा है ।रविवार को जिले में अलग-अलग दो जगहों पर बिजली की स्पर्शाघात से दो लोगों की जानें चली गई । खैरा प्रखंड के बानपुर गांव के रियाज अहमद खान की पत्नी राज्या खातुन के साथ हादसा हुआ ।राज्या घर से कोई काम के लिए बाहर निकली की पोल से घर आ रही तार शरीर पर गिर गया । गांव के लोगो की मदद से बिजली के तार से मुक्त किया गया और सदर अस्पताल में भर्ती किया ।डॉ कुछ देर में उसे मृत घोषित कर दिया । मृत राज्या खातुन के छह छोटे छोटे बच्चे है। जिसका देख रेख करने वाला कोई नहीं बचा है। पांच लडकी और एक लड़का है।जिस पर विपत्ति का पहाड़ टूट चुका है । राज्या का पोस्टमार्टम हुआ । वही दुसरी ओर झाझा प्रखंड के सोहजना निवासी महेन्द्र साह के 10 वर्षीय पुत्र फुलेश्वर उर्फ फुलवा की मौत बिजली के करंट लगने से हो गई । वह सुबह अपने खेत-खलिहान के काम से गया था कि वहीं नंगे बिजली तार के संपर्क में आ जाने के कारण घटना घटी।




Recent Comments