​*भागलपुर:खिलाड़ियों ने दिया नम आँखों से शहीदों को श्रद्धाजली*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर” भागलपुर👉
भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड अंतर्गत रेलवे मैदान में आज नवगछिया बॉल बेडमिन्टन संघ के द्वारा शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों के द्वारा शहीदो पर पुष्प अर्पित कर सबो ने सौगंध खायी की अपने अपने घरों में ईश्वर की फोटो के साथ साथ शहीदों की याद में फोटो लगाएंगे।
            मौके पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भारत के सुपरस्टार हीरो रियली में हमारे शहीद ही है, इन महापुरुषों की भुलाने की सोच क्या सपने में नही सोच सकते, आज के अभिनेता अपने को सुपरस्टार हीरो मानते है हमारे शहीदों के सामने तिनका के टुकड़े जैसा भी नही है। जो राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाने की खातिर दिलाते अपने परिवार अपने सुखो की परवाह की बैगर छोड़ कर बेहिचक शहीद हुए महान महापुरुष की चरणों को लाख लाख नमन मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी की अपने वतन के रखवाले के चरण स्पर्श करने को मिला। उन्ही चलते आज हम स्वतन्त्र रूप से कही आ जा सकते है।
साथ ही साथ खिलाड़ियों के संघ के द्वारा मांग की गयी की सभी सरकारी व महत्वपूर्ण स्थलों पर शहीदों की याद के रूपो में तस्वीर लगायी जाये, जिससे देशवासियो के अंदर देश फैले भ्रस्टाचार को जड़ से उखाड़ने का साहस मिलेगा ताकि आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति को जाने और देश के लिए किसी परवाह किये बगैर देश के लिए मर मिटने को हमेशा तत्पर रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल, बबलू मोदी, राजा, अमन, राजीव, मुकुल, अंकित, अमित, तुषार, अविनास, गौतम, रवि, राहुल आदि खिलाड़ी मौजूद थे।