दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नरकटियागंज : बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय मुज़फ़्फ़रपुर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान, जो पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज नगर परिषद स्थित शिवगंज निवासी अनिल वर्मा की भतीजी है। पल्लवी कुमारी वर्मा महिला फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान के लिए चयनित हुई हैं। समारोह 2019 के लिए चयन हुआ है । भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री सम्मान समारोह 16 अक्टूबर 19 को पटना मे अयोजित किया जाएगा। पल्लवी को मिले सम्मान से न केवल नरकटियागंज बल्कि पश्चिम चम्पारण जिला गौरवान्वित होगा। टीपी वर्मा कॉलेज के खेल निदेशक सुनील वर्मा के अनुसार पल्लवी प्रारम्भ से काफी जुझारू और खेल के प्रति समर्पित रही है। पल्लवी की लगन, परिश्रम और संधर्ष का प्रतिफल है कि पश्चिम चम्पारण जिला को उसने गौरवान्वित किया है। पल्लवी ने इसका श्रेय खेल निदेशक एवं कोच सुनील वर्मा और अभिभावक अनिल वर्मा को दिया। पल्लवी की मेहनत और कोच सुनील वर्मा का कुशल प्रशिक्षण के कारण उसे आज यह मुकाम हासिल हुआ है। उल्लेखनीय है कि पल्लवी की माँ सुधा देवी व पिता विनय वर्मा का साया सिर से उठने के बाद चाचा अनील वर्मा का वात्सल्य व अभिभावकत्व मिला। अनिल वर्मा के वरदहस्त व सुनिल वर्मा के प्रशिक्षण से पल्लवी फुटबॉल के क्षेत्र में अव्वल मुकाम प्राप्त हुआ है। उपर्युक्त सम्मान मिलने की ख़बर मिलते ही नरकटियागंज के खेल प्रेमियों में प्रसन्नता है। सांसद सतीश चंद्र दूबे , प्राचार्य डॉ. विनोद वर्मा, प्रो.विमल वर्मा, प्रो. रूकमुद्वीन, प्रो. अभय मिश्रा, प्रो.दुर्बादल भट्टाचार्य, प्रो.दीपक कुमार, प्रो.विकास मंडल, प्रो.रुपाली कुमारी, पिटू वर्मा, अनिल वर्मा, अतुल कुमार, अशोक कुमार, भोट चतुर्वेदी, वर्मा प्रसाद, अवधेश तिवारी, अवध किशोर सिन्हा, गुलरेज अख्तर, उच्च विद्यालय नरकटियागंज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार गुप्ता व आलोक रंजन ने बधाई दिया है।