परसा(सारण)।नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 8 के खजौली गाँव में गुरुवार की सुबह बिजली के चपेट में आने से 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई।मृतक महिला डेरणी थाना क्षेत्र के खजौली गाँव निवासी लालबहादुर राम का 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी बताई जाती है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला गुरुवार की सुबह घर में साफ सफाई कर रही थी।इसी क्रम में धरा प्रवाहित स्टेन पंखा शरीर पर गिर गया।जिससे महिला बुरी तरह से झूलस गई।घायल अवस्था में महिला को परिजनों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास वार्ड पार्षद शिव कुमार सिंह अमलेश कुमार ने परिजन से मुलाकात कर सांत्वना दिया।