सुजीवन हॉस्पिटल में मंगलवार से शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा
संवाददाता, जलालपुर
जलालपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सुजीवन हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मंगलवार से शुरू हो गयी। सुजीवन हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह और माधोपुर पंचायत के मुखिया राजेश मिश्रा उर्फ मुन्ना बाबा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

सुजीवन हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन करते गणमान्य लोग


 इस अवसर पर प्रभूनाथ सिंह ने कहा कि सुजीवन हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने से यहां उपचार कराने आये मरीज़ों को काफी सहूलियत होगी व उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए अब छपरा नही जाना होगा। श्री सिंह ने कहा कि जलालपुर में पहली बार कोई महिला चिकित्सक सुजीवन हॉस्पिटल में अपनी सेवा दे रही हैं। महिला चिकित्सक होने से गर्भवती महिलाओं को उपचार कराने में काफी सहूलियत होगी।
  अल्ट्रासाउंड कक्ष के उद्घटान के दौरान तीर्थराज शर्मा, डॉ.अर्चना सिंह, गौरव श्रीवास्तव, विकास जी, हरिश बाबा आदि उपस्थित थे।