पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में शुक्रवार की सुबह बाढ़ के पानी मे डूब जाने से एक युवक की मौत हो गयी ।मृत युवक बदरी महतो का 26 वर्षीय पुत्र निखिलेश महतो बताया जाता है ।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह वह शौच के लिए गया था ।इसी दौरान वह पानी की तेज धारा में बह गया और डूब जाने से उसकी मौत हो गयी ।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया एवं स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी ।सूचना के बाद पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।