वैशाली:खाना बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग,तीन झुलसे
महनार : थाना के फटिकवाड़ा गांव में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग में महिला समेत तीन लोग झुलस गये।इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गयी। सभी इधर-उधर भागने लगे।हल्ला होने पर आस-पास के लोगों जमा हो गये तो आग की लपटें देख कर वे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक सभी लोग बुरी तरह झुलसे हुए थे। परिजनों व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाँ पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफर किया गया।इस सम्बंध में पत्रकारों द्वारा चिकित्सा प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि संगीता कुमारी पति अमित कुमार झा, अमित कुमार झा पिता शंकर झा और राहुल कुमार पिता प्रमोद कुमार झा जख्मी हालत में लाये गये थे, जिनमे संगीता कुमारी ज्यादा जख्मी थी।सभी लोगों को बेहतर इलाज हेतु हाजीपुर भेजा गया है।