इसुआपुर:बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष मंजूरुल हसन उर्फ बबलू की अध्यक्षता में अंचल कार्यालय इसुआपुर पर हल्ला बोल धरना दिया गया। इससे संबंधित बीडीओ के माध्यम से डीएम सारण को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचेन चालू कराने, प्रखंड के सभी पंचायतों को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने, बाढ़ पीड़ित विस्थापितों के बीच शौचालय, चापाकल तथा जनरेटर की सुविधा बहाल करने, जीआर की राशि अविलंब बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे जाने, आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था करने, स्नेक वैक्सीन की व्यवस्था करने, कोरोना क्वारंटाइन हुए लोगों के खातों में अविलंब राशि भेजें जाने जैसी मांगे शामिल है। धरना कार्यक्रम में अशोक कुमार यादव, कामेश्वर राय, शकील अहमद, अमजद खान, सुभाष यादव, राम विश्वास राय, विजय राय, रामबाबू राय, इम्तियाज अहमद, पवन यादव, परवेज आलम, साउद खान, अशोक प्रसाद यादव मुख्य रूप से शामिल थे।