दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर जीआरपी ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार ट्रेन एवं स्टेशन पर छापामारी कर रही है.इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एक बोगी में छापामारी की. जहां छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के कुल 10.14 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ मौके पर दो रेल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष संजय पासवान ने सोमवार को बताया कि बीते दिन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी कर मौके पर 10.14 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए मौके पर दो रेल कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार बैडरोल रेलकर्मी सचिन कुमार पिता कालेश्वर यादव घर मेघा थाना केवटी जिला दरभंगा दूसरा सफाई कर्मी गंगा प्रसाद ठाकुर पिता रामनारायण ठाकुर घर मनिगाछी जिला दरभंगा का रहने वाला है।  उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बी 4 में तलासी के दौरान दोनों कर्मियों के बिट्टू वैग की तलाशी ली गई जहां तलाशी के दौरान 6 बोतल बिल्डर प्राइड,3 बोतल सिग्नेचर, 8 पीएम ब्रांड के 23  बोतल कुल 32 पीस वजन 10.14 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है. यह दोनों कमी सभी शराब को बोतल को बेडशीट और सफाई सामग्री के बीच पिठू बैग में छुपा कर रखा था जहां तलाशी के दौरान पूछताछ में उसने शराब रखने की पुष्टि की है जहां सभी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।