पुराने विवाद में मारपीट, दो घायल

#परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा (सिवान) : थानाक्षेत्र के इमनौली गांव में रविवार को पूर्व के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थानाक्षेत्र के इमनौली निवासी दिलीप कुमार यादव तथा राजीव कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
…………………..