आपने कार्यकर्ताओ के बल पर भाजपा बनेगी स्वावलंबी : दिवेश
#सीवान भाजपा की बैठक आयोजित
भाजपा राजनीति में पारदर्शिता व सूचिता लाने के लिए कृतसंकल्प है । पार्टी आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए अपने कार्यकर्ताओ के सहयोग से बूथ लेवल पर पार्टी के लिए सहयोगी सदस्यों को जोड़े गी जो पार्टी को आर्थिक मोर्चे पर स्वावलंबी बनाएंगे । ये बाते बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवेश कुमार ने गुरुवार को सीवान में भाजपा कार्यालय पर पार्टी के जिलास्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि पार्टी का यह सहयोगी सदस्य बनाने का अभियान 11 फरवरी तक चलेगा । बैठक की अध्यक्ष करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहां कि आगामी 31 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस वर्ष का आखिरी रेडियो संदेश मन की बात आएगा । इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता जिले के सभी मतदान केंद्र तक व्यवस्था करेंगे ।
बैठक में प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता, भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, विधायक व्यासदेव प्रसाद , पूर्व विधायक डॉक्टर देवरंजन सिंह, संजय पाण्डेय, प्रदीप कुमार रोज, राहुल तिवारी, रमेश सिंह, आदित्य पाठक,राजेश श्रीवास्तव, उमेश मल्ल, नन्द प्रसाद चौहान समेत दर्जनो की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे ।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )




Recent Comments