दरियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर चंवर में लगे बारसात के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी गजेंद्र राम की 45 वर्षीय पत्नी चंपा देवी घर से चवर के रास्ते किसी कार्य से दरियापुर बाजार जा रही थी। वर्षात होने की वजह से सड़क के किनारे गढ्ढे में पानी भरा था, सड़क से जाने के क्रम में पैर फिसल गया जिसके कारण पानी मे गिर गयी जहा पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण के द्वारा देखे जाने के बाद उसे पानी से निकालकर परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी दरियापुर लाया गया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच मृत महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।




Recent Comments