
एकमा के रामरतन व शिवम हार्ट की सर्जरी के लिए भेजे गए अहमदाबाद
● हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों ने किया रवाना
छपरा/एकमा(सारण)। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के माध्यम से चयनित दो बच्चे हार्ट की सर्जरी के लिए अहमदाबाद भेजे गए। एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के नवतन निवासी राम रतन कुमार (3 वर्ष) व इनायतपुर निवासी शिवम कुमार शाह (3 वर्ष) को उनके परिजनो के साथ अहमदाबाद भेजा जा रहा है। अहमदाबाद में इन बच्चों के हार्ट की फ्री सर्जरी की जाएगी। ये बच्चे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किये गए थे। गुरुवार को इन बच्चों को एम्बुलेंस के माध्यम से छपरा रवाना किया गया। छपरा के बाद ये बच्चे पटना एयरपोर्ट जाएंगे फिर पटना से बाई प्लेन ये बच्चे अहमदाबाद जाएंगे।
गुरुवार को एकमा सीएचसी से इन बच्चों को हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस से रवाना किया गया। एकमा के बीडीओ डॉ सत्येन्द्र पराशर, एकमा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर इन बच्चों को रवाना किया।
इस सम्बंध में डॉ अमित तिवारी ने बताया कि वैसे बच्चे जिनके दिल में छेद होता है उन बच्चों का चयन आरबीएसके की टीम करती है। फिर इन बच्चों को पटना भेजा जाता है जहां आवश्यक जांच के बाद अहमदाबाद उपचार हेतु भेजा जाता है जहां बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जाता है साथ में उनके आने जाने का खर्च भी सरकार वहन करती है।
अहमदाबाद भेजे जाने के दौरान राम रतन व शिवम के परिजनों ने कहा कि अब उन्हें विश्वास हो गया है कि उनके बच्चे बच जाएंगे व आम बच्चों की तरह जीवन जी सकेंगे। दोनों बच्चों के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका परिवार अब उजड़ने से बच जाएगा।
एकमा सीएचसी से बच्चों को अहमदाबाद भेजे जाने के दौरान एकमा बीडीओ डॉ सत्येन्द्र पराशर, एकमा सीएचसी के नोडल पदाधिकारी डॉ अमित तिवारी, डॉ अहमद अली, बीएचएम राजू कुमार, अंजनी कुमार आदि उपस्थित थे।
आपको बता दे कि पुरे बिहार से ऐसे 21 बच्चों का चयन किया गया है जिनके हार्ट की सर्जरी अहमदाबाद में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत की जाएगी। इसके लिए सारण जिले के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ अमरेंद्र सिंह को प्रदेश स्तर पर नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ अमरेंद्र सिंह इन बच्चों के अहमदाबाद भेजे जाने से लेकर वहाँ इन बच्चों के उपचार व वापस आने के पुरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। डॉ सिंह ने बताया कि किसी भी बच्चे अथवा उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।
-/-




Recent Comments