विभूतिपुर:फसल सुखार आवेदनों का हुआ सत्यापन।
##न्यूज इनपुट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर) प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर उत्तर पंचायत में पंचायत भवन पर पिछले तीन दिनों से कृषि समन्वयक कैलाश सहनी ने कैंप लगाकर कृषि इनपुट योजना (धान)सुखार लाभ के लिए किसानों के कागजात का सत्यापन किया।इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार राय,राजकुमार,जदुनी साह,मनोज झा,रमेश महतो सहित अन्य सैकड़ों किसान मौजूद थे।