संजय विजित्वर (हाजीपुर)-जिला पदाधिकारी, वैशाली, उदिता सिंह ने अपर समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी,वैशाली , सर्किल ऑफिसर, हाजीपुर , सर्किल ऑफिसर, लालगंज के साथ वर्चुअल बैठक की । इस बैठक में गंगा एवं गंडक के तटबंधों की मरम्मती कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लालगंज में गंडक तटबंध पर अभी शेष कार्य के लिए नाराज़गी व्यक्त की एवं बचे हुए मरम्मती कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।