महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली शिहपुर के पास हुई थी घटना
महुआ(वैशाली)।
सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा था। यह हादसा महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली उन्ताहा के पास तब घटी थी जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इस बीच अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक 50 वर्षीय वीरेंद्र महतो महुआ थाना के कन्हौली सिसपुर का रहने वाला था। बताया गया कि वीरेंद्र महतो लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल वीरेंद्र महतो को आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए हाजीपुर रेफर कर दिया। कन्हौली विशनपरसी पंचायत के पूर्व मुखिया मनीष शुक्ला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि वीरेंद्र महतो को इलाज के लिए हाजीपुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक काफी गरीब था और उसी के कमाई से घर परिवार चलता था। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्री है। घटना से पत्नी और बेटा बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि अब इस परिवार को कौन देखेगा। बच्चों की परवरिश कैसे होगी। घटना से मृतक के परिजन पर पहाड़ टूट पड़ा है। कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र विपिन कुमार ने दी।