मुखिया ने चूड़ा गुड़ का किया वितरण

पानापुर (सारण)कोंध पंचायत की मुखिया रूबी देवी के सौजन्य से पंचायत के रामपुररूद्र 161 ,खरवट टोला एवं उभवा सारंगपुर के बाढ़ प्रभावित टोलों में राहत सामग्री का वितरण किया गया ।इस दौरान सैकड़ो पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा ,गुड़ ,बिस्कुट सहित अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया गया।वही मुखिया द्वारा रामपुररूद्र 161 गांव के प्रत्येक विद्युत पोलो पर बल्ब लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई ।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह ,राजन सिंह ,प्रेमशंकर प्रसाद ,बलराम साह ,मिथिलेश सिंह ,मनु सहनी ,नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।