छपरा/दरियापुर। दरियापुर थाना क्षेत्र के चक जलाल गांव स्थित सड़क पर बुधवार की देर शाम खेलने के दौरान अज्ञात बाइक की ठोकर से एक 12 वर्षीय बच्चा की मौत हो गयी ।मिली जानकारी के अनुसार चक जलाल गांव निवासी उमेश राय का 12 वर्षीय बच्चा सचिन अपने दोस्तों के साथ घर के नजदीक सड़क पर खेल रहा था तभी अज्ञात बाइक के चपेट में आने से सचिन घवाहिल होते हुए बेहोश हो गया। जिसे परिवार वाले स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लिनिक में दिखाया जहां डॉ० ने देख मृत घोषित कर दिया।