गांव से दूर दूसरे विधालय मे टैग से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मुख्य पथ पर ही लगायी क्लास
▶पांच घंटे तक आवागमन रहा बाधित , वाहनों की लगी लम्बी कतार
▶जिला शिक्षा पदाधिकारी के आश्वासन पर जाम हुआ खत्म
#दिग्विजय सिंह बबलू :
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””””
फोरलेन निर्माण को ले ध्वस्त मौजमपुर प्राथमिक विद्यालय को सुदूर साँठा गाँव मध्य विद्यालय मे टैग किए जाने से नाराज राजकीय मध्य विद्यालय मौजमपुर की छात्रा छात्राओ का गुस्सा गुरूवार की सुबह भड़क उठा ।
स्कूल बैग के लेकर आक्रोशित छात्र छात्रा सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सुबह 6 बजे से ही विद्यालय के समीप एन एच 19 पर ही क्लास शुरू कर दिया जिसके दौरान छपरा पटना मुख्यमार्ग के दोनो तरफ वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी हो गई जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अवतारनगर पुलिस ने आक्रोशित बच्चो को समझा बुझाकर जाम हटाने का भरपूर प्रयास किया किन्तु छात्र छात्राओ ने उनकी एक नया सुनी छात्र छात्राओ का कहना था कि फोरलेन निर्माण को ले हमारा विद्यालय फोरलेन मे पड़ गया और इस विद्यालय को गाँव के नजदीक के विद्यालय मे टैग न कर डेढ किमी दूर सँठा मध्य विद्यालय मे टैग कर दिया गया जहाँ आने जाने मे दूरी को लेकर हम बच्चो को भारी मुसीबत उठानी पड़ती है दूरी को लेकर कई छात्र छात्राओ ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया है छात्र छात्राओ की माँग थी कि इसे मौजमपुर के ही पकलिया टोला प्राथमिक विद्यालय जो की अभी अर्ध निर्मित है उसको निर्माण कार्य पुरा कराकर पठन पाठन हेतु जोड़ दिया जाए तो हमारी मुश्किले आसान हो जाएगी किन्तु हमारी कोई नही सुनिल रहा। अनेकों बार इसकों लेकर पदाधिकारियों से गुहार लगायी गयी लेकिन कोई परिणाम नही निकला आखिरकार हमे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ा।
उधर जाम की सूचना पर दिन के करीब साढे दस बजे पहुचे डीईओ राजकिशोर सिंह डीपीओ अमरेन्द्र कुमार गौड़ डोरीगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद अवतारनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह दिघवारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा गरखा सीओ अश्विनी कुमार चौबे आदि पदाधिकारियो ने संयुक्त रूप से पहल करते हुए बच्चो की माँग की माँग शीघ्र पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया डीईओ राजकिशोर सिंह ने बच्चो की माँग के मुताबिक विद्यालय को मौजमपुर पकलिया प्राथमिक विद्यालय मे शीघ्र टैग कराए जाने की बात कही और इसके लिए लोगों को कागजात लेकर कार्यालय मे मिलने की बात कही जिसके बाद बच्चे सड़क से हटे तथा वाहनो का परिचालन पुन: दिन के 11 बजे से सामान्य हो गया ।
गौरतलब हो कि मौजमपुर प्राथमिक विद्यालय छपरा पटना मुख्यमार्ग के किनारे अवस्थित है जहाँ छ: माह पूर्व विद्यालय की छुट्टी के बाद सड़क पार करने के दरमियान किसी वाहन से कुचल कर मासूम एक बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद स्कूल मे तालाबंदी कर ग्रामीणो के द्वारा गाँव मे ही अन्यत्र शीघ्र विद्यालय निर्माण की माँग उठाई गई जिसपर जिला प्रशासन ने अब तक ध्यान नही दिया जिससे नाराज छात्र छात्राए प्रदर्शन को मजबूर हुए ।