पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली गांव से एक तीन बच्चे की मां का अपहरण कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।इसको लेकर अपहृत महिला के पति संजय सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर गांव के विशाल सिंह एवं उसके पिता को आरोपित करते हुए कहा है कि दोनों भोली भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फसाकर खरीद बिक्री करते है।बुधवार की देर रात वे दोनों मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर आपने साथ लेकर चले गए।इसके पूर्व विशाल सिंह द्वारा फोनकर मुझे तरह तरह की धमकी दी जाती थी।फिलहाल वह नम्बर भी बंद है।तथा दोनों पिता पुत्र घर में भी नही है।थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।