रसूलपुर/एकमा(सारण)।
5 मुखियों ने बचाया ताज, 13 नये चेहरे
पंचायत पद बिजेता
देवपुरा मुखिया गुड़िया देबी
बलिया मुखिया अशोक मांझी
बनपुरा मुखिया भुषण साह
असहनी मुखिया अखिलेश यादवञ
अतरसन मुखिया किरण यादव
रसूलपुर मुखिया रीता देबी
नवादा मुखिया गणेश साह
चनचौरा मुखिया सावित्री देबी
आमडाढ़ी मुखिया चंदा देबी
हुस्सेपुर मुखिया बैजंती देबी
माने मुखिया अनिता देबी
एकसार मुखिया जयराम साह
पंचुआ मुखिया उर्मिला देबी
परसा उतरी मुखिया उमरावती देबी
परसा दक्षिण मुखिया काजल तिवारी
परसा पूर्वी मुखिया अनिता देबी
बिंदालाल रामपुर मुखिया रीता देबी
फुचटी कला मुखिया महेश्वर राय
अंजू देवी का पुन: एकमा प्रखंड प्रमुख की दावेदारी पेश
रसूलपुर/एकमा-नौवें चरण के तहत हुए चुनाव के बाद एकमा प्रखंड मतगणना का कार्य इंजिनियरिंग कालेज परिसर में गुरूवार को संपन्न हुआ इस प्रखंड के कुछ पंचायत के लोगों ने बदलाव की बयार पर भरोसा जताया तो कुछ पुराने चेहरे भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे।यहाँ 18 में से 5 सीटों पर निवर्तमान मुखिया ने हीं ताज पहना वहीं 13 निवर्तमान मुखिया अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे वहाँ जनता ने नये चेहरे पर भरोसा जताया देर शाम तक मतगणना के घोषित परिणामों में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल रहा सबसे पहले देवपुरा पंचायत की मतगणना शुरू हुई सबसे पहले गुड़िया देबी को बिजेता का खिताब मिला एकमा प्रखंड के कुल 18 पंचायतों में देवपुरा के अलावा अतरसन,नवादा,आमडाढ़ी,एकसार, पंचायत में निवर्तमान मुखिया का पद बरकरार रहा वहीं बलिया से त्रिभुवन चौधरी,बनपुरा से बिनोद कुमार गोंड,असहनी से बागेश्वर सिंह,रसूलपुर से पूर्व मुखिया भोला सिंह की बहु सुषमा सिंह, चनचौरा से बिजय कुमार उपाध्याय,माने से माला देबी,पंचुआ से माला देबी,परसा उतरी से उर्मिला देबी,परसा दक्षिणी से सिन्धु देबी,परसा पूर्वी से अशोक राय,बिंदालाल रामपुर से देवझरी देबी,फुचटी कला से मंजू देबी मुखिया पद से अपनी सीट बचाने में कामयाब नहीं रहे जनता जनार्दन ने उनके कार्यों को पुरी तरह से नकारते हुए नये प्रत्याशियों के हाथों में पंचायत के बिकास की कमान थमा दी।वहीं रसूलपुर पंचायत से सरपंच पद पर चम्पा देबी ने जीत दर्ज की तो बीडीसी पद से कामिनी देबी तथा मुन्ना अंसारी ने जीत दर्ज की
वहीं जिला परिषद की तीन सीटों में एकमा भाग-1 से इन्दु देबी, एकमा भाग-2 से अनिल कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह,एकमा भाग-3 से रामावती देबी ने जीत दर्ज की यहाँ क्रमश: बर्षा देबी व रूपेश कुमार सिंह छोटू तथा बेबी देबी को हार का सामना करना पड़ा वहीं निवर्तमान प्रखंड प्रमुख अंजू देबी बीडीसी पद से भारी बहुमत से जीत दर्ज कर प्रमुख पद के लिए अपनी दावेदारी बरकरार रखी जिसे पुन: प्रखंड प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है।




Recent Comments