बसंतपुर उच्च विद्यालय के प्रबंधकारिणी समिति ने सहायक शिक्षक को निलंबन करने की सिफारिश की

#परवेज अख्तर/सिवान:

बसंतपुर (सिवान) :
प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंतपुर उच्च विद्यालय में

सोमवार को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से

निर्णय लिया गया कि प्लस टू के सहायक शिक्षक सच्चिदानंद वर्मा के विरुद्ध

अनुशासनहीनता एवं चरित्र में गिरावट के आरोप पर क्षोभ व्यक्त किया गया

और उपविकास आयुक्त सह कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नियोजन

इकाई एवंव जिला शिक्षा पदाधिकारी से उपरोक्त शिक्षक का निलंबन

एवं उनकी सेवा जिला परिषद सिवान को वापस करने का निर्णय लिया गया।

दोनों पदाधिकारियों को विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति द्वारा लिए

गए निर्णय की छायाप्रति व छात्राओं द्वारा समर्पित आवेदन पत्र की

छायाप्रति संलग्न है। विदित हो कि विद्यालय से वर्ष 2017 में मैट्रिक

की परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण छात्राओं को मुख्यमंत्री

प्रोत्साहन राशि को दिलाने के नाम पर उक्त शिक्षक द्वारा

अवैध तरीके से पैसा एवं सभी कागजात लिया गया है,

लेकिन इतने दिनों के बाद भी राशि नहीं मिली। राशि नहीं

मिलने पर जब छात्राओं ने उक्त शिक्षक से कारण जानने की

कोशिश की तो शिक्षक ने दुर्व्यवहार किया। छात्राओं द्वारा दिए

गए पत्र पर विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने जिला समाहर्ता

को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसर किया गया है।

हालांकि उक्त शिक्षक का कहना है कि यह बेबुनियाद आरोप है।

मुझे झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष सह

विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, सचिव सह हेडमास्टर बिक्रमा प्रसाद,

पदेन सदस्य सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. आसिफ,

भूमिदाता दशरथ प्रसाद चौरसिया, वरीय शिक्षक सतीशचंद्र राय आदि मौजूद थे।