विदेश भेजने वाले दो एजेंट को बनाया बंधक
#परवेज अख्तर/सिवान:
मैरवा (सिवान) : विदेश भेजने वाले दो एजेंटों को आपसी विवाद
में उसके अपने ही सहयोगी एजेंट ने सोमवार को अगवा कर
बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के परिवार में हलचल मच गया।
बदहवास दोनों की पत्नियां मैरवा थाना पहुंचकर पुलिस से अपने पति
को बंधक मुक्त कराने की गुहार रो-रो कर लगाने लगीं। दोनों ने मैरवा थाना
में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के महुआबारी के रहने वाले एक
युवक पर पति को बंधक बना लेने और उन्हें
मारने पीटने का आरोप लगाया है।
—




Recent Comments