
पूर्व विधायक ने नवनिर्मित पावर सब-स्टेशन का किया उद्घाटन
परसा-प्रखण्ड के भेल्दी में 5.1 करोड़ राशि के लागत से नवनिर्मित पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मन्टु सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।उद्घाटन के उपरांत पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि भेल्दी पावर सब स्टेशन चालु हो जाने से क्षेत्र में बिजली कि समस्या अब बाधित नहीं होगा।5.1करोड़ की लगत से निर्मित सब स्टेशन से क्षेत्र की जनता को बोल्टेज की समस्या के साथ बिजली आपूर्ति की समस्या का निदान हो गया।बिजली सब स्टेशन की शुभारम्भ से ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।लोगो के बीच केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बिजली विकास पर किए गये कार्यो की चर्चा किया जा रहा था।मालूम हो कि भाजपा नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में गत बर्ष ग्रामीणों ने सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी से बिजली कि समस्या समाधान के लिए भेल्दी में बिजली पावर सब-स्टेशन स्थापित करने की मांग किया गया था।ग्रामीणो की मांग पर पहल करते हुए सांसद स पूर्व मंत्री रूडी द्वारा सब स्टेशन स्थापित करने की योजना स्वीकृत कराई गई।मौके पर अधीक्षण अभियंता एवं कनिया अभियंता संतोष कुमार भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष तूफान कुमार सिंह चंन्दन सिंह सुधीर सिंह विनय शर्मा मनु दीक्षित अवधेश सिंह चुन्नू सिंह दीपक कुमार सिंह उपस्थित थे।




Recent Comments