पारोली:ग्रामीणों ने बाजार बंद रखकर किया प्रदर्शन,गिरफ्तारी की मांग सौपा ज्ञापन 
आजाद नेब
भीलवाड़ा 18 जून। बीती रात को बिंदोरी में बैंड बजाने के मामले को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी झगड़े के बाद रविवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बाजार बंद रखें तथा प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की ।
व्यवसाई  जगदीश बाहेती  के पुत्र  आशीष के विवाह समारोह के तहत पुलिस  की मौजूदगी में  सुबह 9 बजे निकासी निकाली गई । निकासी में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए । निकासी के बाद ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा नरेश चीता, डिप्टी शाहपुरा सुरेश सांमरिया एवं कार्यवाहक उपखंड अधिकारी कालूराम खोड को  आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । 
पुलिस अधीक्षक नरेश चीता ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही निष्पक्ष कार्यवाही की जायेगी ।इस.अवसर. पर कोटडी भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह छापड़ेल ,पारोली सरपंच अशोक शर्मा  ,पूव सरपंच सत्यनारायण चेचानी ,इन्द्रमल लढ़ा सहित कहीं ग्रामीण मौजूद थे।