बलवन टोला मे अग्नि पीड़ितों के बीच मुखिया ने किया अनाज एवं सहायता राशि का वितरण-:
डोरीगंज(सारण) -:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के बलवन टोला गाँव के पाँच अग्नि पीड़ितों को स्थानीय मुखिया ने अपने निजी कोष से सहायता राशी एवं अनाज उपलब्ध कराया है ।
रायपुर बिंदगावा के मुखिया सह सदर प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने निजी कोष से बलवन टोला गाँव के पाँच अग्नि पीड़ितों दशरथ राय , कुसुमी देवी , बनवारीलाल राय , केशव राय एवं गरीबा राय को एक – एक हजार रुपए एवं 50 – 50 किलो अनाज प्रदान किए एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया ।
ज्ञात हो कि 22 दिसम्बर को अगलगी की घटना मे पाँच घर जलकर कर राख हो गए थे जिसमे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी थी ।