सारण/परसा-नगर पंचायत परसा बाजार के वार्ड 21 बिसाही गाँव से हबीबचक को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क बाढ़ के पानी से ध्वस्त होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई जनप्रतिनिधि से गुहार लगाया।परेशानी से तंग आकर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया और मंगलवार को दर्जनो युवकों ने श्रमदान कर ध्वस्त सड़क का मरम्मत कर यातायात बहाल कराया।ग्रामीणों ने कहा यह ग्रामीण पथ नगर पंचायत के वार्ड 21 से 22 को जोड़ने वाली पथ है।लेकिन देश की आजादी के 75 साल में भी सड़क का निर्माण कार्य नही कराया गया।सड़क निर्माण के लिए कई जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई गई है।लेकिन किसी ज प्रतिनिधि द्वारा सड़क निर्माण कराने पर पहल नही किया गया।