छपरा। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी छपरा विधानसभा के अंतर्गत छपरा नगर के व्यावसायिको की बैठक विरासत होटल, कश्मीरी हाता, छपरा में भाजपा के महामंत्री एवं छपरा विधानसभा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार साह की अध्यक्षता आयोजित हुई । संचालन ओमप्रकाश गुप्ता ने की । बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के महामंत्री और छपरा विधानसभा के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के साथ-साथ सभी वर्गों के व्यवसायों का विकास हो रहा है प्रधानमंत्री ने छोटे-बड़े सभी तरह के व्यवसाय के लिए बैंक के दरवाजे खोल दिए परेशानियों को कम कर सुलभ बनाया है। प्रधानमंत्री ने व्यावसायिक वर्ग की परेशानियों को समझा एवं इसे दूर करने के लिए अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। वही धर्मेंद्र कुमार साह ने बिहार सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि बिहार सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार में छोटे एवं मझीले स्तर के व्यवसाईयो शोषण हो रहा है। बैठक में स्थानीय स्तर की समस्याओं का भी चर्चा किया गया।धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रखंड पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने किया। मौके पर अशोक कुमार अनूप कुमार यादव, शत्रुघ्न चौधरी पिंटु गुप्ता,राजेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता, रंजीत गिरी रंजन कुमार श्रीनिवास सिंह चंद्रकेत कुमार गुप्ता संजीव कुमार मुन्ना कुमार वासुदेव गुप्ता कमलेश कुमार सिद्धेश्वर प्रसाद व्यहुत रवि कुमार तिवारी राकेश जयसवाल अंजनी सिंह संतोष कुमार अजीत कुमार शर्मा उदय कुमार गुप्ता शालू मिश्रा शंभू कुमार विजय कुमार रावत उमाशंकर प्रसाद ब्रह्मदेव कुमार बबलू प्रसाद बबली देवी मनोज शर्मा इत्यादि व्यवसाई लोग शामिल हुए।