दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज श्यामपुर कोतराहा तथा बरदाहा पंचायत के घोठा टोला गांव मे मंगलवार की रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गया । लाखो की सम्पत्ति जल खाक हो गई है । ग्रामीणो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया है । इस बावत पीडित श्यामपुर कोतराहा निवासी भरत यादव, मुन्ना यादव, जगमोहन यादव, गोवर्धन यादव, तथा बरदाहा पंचायत के घोठा टोला निवासी ललन महतो और हरिन्द्र महतो ने अंचलाधिकारी विवेक कुमार मिश्र व थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह को आवेदन देकर अपने आवेदन मे बताया कि सभी लोग खाना खा सोये हुए थे । कि अचानक घर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कपड़ा, अनाज, नगदी, आधा दर्जन बकरी सहित लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गई है । ग्रामीणो की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया ।तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था । पीडि़त ने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है । इस संबंध मे सीओ विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सुचना के आलोक मे कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है । जाचोपरांत पीड़ित परिवार को सहायता राशि मुहैया करायी जायेगी ।।





Recent Comments