
बनियापुर में योगी आदित्यनाथ कें चुनावी सभा में जय श्री राम कें नारे से गूंजता रहा जनसभा
छपरा (सारण)-जिले कें बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के कोल्हुंआ खेल मैदान मे भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान सांसद जर्नादन सिंह सीग्रीवाल के पक्ष मे चुनावी जनसभा मे उत्तर प्रदेश कें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने कें लिए भारी भीड़ उमरी थी । रविवार को सभा को संबोधित करते हुये योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के इतिहास मे पहली बार ऐसा हो रहा है जब मतदाता जाति एंव मजहब से उपर उठ देश कें प्रधानमंत्री मोदी को पीएम बनाने के लिए एनडीए गठबंधन के पक्ष मे पुरी तरह गोलबंद हो चुके है। उन्होने मोदी सरकार की पांच वर्षो के विकाश कार्यो की र्चचा करते हुए कहा की डेढ़ कड़ोड़ गरीब लोगो को मकान,सात कड़ोड़ महिलाओ को रसोई गैस कनेक्शन,बारह कड़ोर किसानो को किसान सम्मान निधी योजना का लाभ,37 कड़ोर लोगो का जनधन योजना के तहत खाता खुलवाये,आयुष्मान भारत के तहत सलाना पांच लाख रूपये के इलाज की व्यवस्था सहित पुरे देश मे अनेको तरह के उद्योग लगा देश के नैजवानो को रोजगार की व्यवस्था सहित विकाश कार्यो की लम्बी फेहरस्ती है जिसकी र्चचा इतने कम समय मे संभव नही है। उन्होने कहा की हमारी सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने मे जुटी है जिससे हर प्रदेश के लोगो को उनके प्रदेश मे ही रोजगार की व्यवस्था कर पलायन पर रोक लगायी जाए । श्री योगी ने कहा की भाजपा पुरे देश मे चार सौ सीट जितेगी दुनिया की कोई भी ताकत नरेन्द्र मोदी को दुबारा पीएम बनने से रोक नही सकती.उन्होने कहा की याद किजिए आज से पांच साल पहले का वह समय जब कांग्रेस का कुसाशन था। कांग्रेस ने अजादी के बाद लगभग 55 वर्षो तक राज किया न जाने कैन कौन से घोटाले सामने आते थे कांमन वेल्थ,टूजी,थ्रीजी जैसे घोटाले हुए। उन्होने कहा की कांग्रेस के शासन काल मे 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद,आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे हमारे जवान एंव नागरिक मारे जाते थे सरकार खामोश रहती थी पाकिस्तान हमारे जवानो के सर काट ले जाते थे चीन भारत के सीमा के अंदर घुस आता था लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद स्थिती बदली अब मात्र पांच जिले मे आतंकवाद एंव नक्सलवाद रह गया है जो पीएम मोदी के दुबारा सत्ता मे आने के बाद पूर्ण रूप से नक्सलवाद एंव आतंकवाद से मुक्ती मिल जाएगी। उन्होने कहा की देश के हर नागरीक और मतदाता की इच्छा है की नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने.उन्होने कहा की महागठबंधन के घटक दल भ्रष्टाचार,नक्सलवाद एंव आतंकवाद के सर्मथक है जिन्हे सबक सिखाने का वक्त आ गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी जर्नादन सिंह सीग्रीवाल ने कहा की मै अपने विकाश कार्यो की र्चचा नही करूगा क्योकि मेरे द्वारा किया गया विकाश कार्य हर गली,मुहल्ले मे दिख रहा है। उन्होने कहा की अपने राजनिति जीवन मे किसी को धोखा नही दिया बल्की आपके द्वारा किये गये विश्वास पर खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास किय।कार्यक्रम मे मोदी,योगी एंव जय श्री राम के नारे लगते रहे जिससे भागवामय माहैल कायम रहा।कार्यक्रम की अघ्यक्षता वृजमोहन सिंह ने किया मंच संचालन अजीत सिंह ने किया.कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो मे मनोरंजन सिंह उर्फ धुमल सिंह,वीरेन्द्र ओझा,जनक सिंह,कामेश्वर मुन्ना,शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,शैलेन्द्र प्रताप सिंह,कामेश्घर सिंह,डा० देवरंजन,आनंद शंकर,अफजल अब्वास,प्रियंका सिंह सहित र्दजनो थे।




Recent Comments