अस्वस्थ होने के कारण मैं चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं था-पशुपतिनाथ पारस

बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर वैशाली जिले के बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के बिदूपुर बाज़ार गांधी चौक स्थित हाजीपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी पशुपतिनाथ पारस ने अपने चुनावी कार्यालय का शुक्रवार की देर शाम तक उद्घाटन किया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त कीए। वही सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी पशुपति नाथ पारस ने कहा कि मैं आपको सही बता दूं कि मैं चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं था। मैं काफी अस्वस्थ था हमने अपने बड़े भाई राम विलास पासवान को बताया भैया हमसे चुनाव लड़ना संभव नहीं है काफी दौड़-धूप करना पड़ेगा मैं अस्वस्थ हूं मुझे छोड़ दीजिए। तब उनके बड़े भाई राम विलास पासवान ने बताया की मैं देश और विदेशों में हाजीपुर के नाम से ही जाना जाता हूँ मैं 42 वर्षों से बड़ी ईमानदारी से हाजीपुर की जनता को सेवा किया हूँ इसलिए मेरी अंतिम इच्छा है कि राजनीतिक में जीते जी तक हाजीपुर लोकसभा से कोई दूसरे लोग प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते हैं जब भी करें तो हमारे परिवार के लोग ही करें। उन्होंने बताया कि मैं अपने बड़े भाई राम विलास पासवान जी का बात काट नहीं सका और मैं पुनः आप सबों को सेवा करने के लिए मैं अग्रसर हूं और उन्होंने कहा कि जो कार्य मेरे बड़े भैया का बचा हुआ है वह मैं पूरा करूंगा मैं हाजीपुर की जनता को विश्वास और भरोसा दिलाता हूं। इस दौरान महनार विधायक अच्युतानंद राघोपुर पूर्व विधायक सतीश कुमार ,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष ऋषि कपूर, भाजपा पुर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बलराम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, प्रोफेसर प्रमोद कुमार शर्मा, इंजीनियर राकेश कुमार रोशन, जिला पार्षद अंजन कुमार सिंह, समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।