सीवान  {05 सितंबर }सीवान के  जीरादेई प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित महेंद्र उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के सभा भवन में बुधवार को जिला जज ओमप्रकाश राय के निर्देश पर अधिवक्ता डॉ विजय पांडेय की अध्यक्षता  में लीगल लिटरेसी क्लब की बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर  कानूनी सलाहकार अधिवक्ता डॉ विजय पांडेय ने विस्तार पूर्वक कानूनी प्रक्रिया की जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि जब भी आप थाने में आवेदन दे तो उसका रिसीविंग ले ले अगर कोई दिक्कत होता है तो इसकी शिकायत आप लीगल लिटरेसी क्लब की माध्यम से  जिला में कर सकते है और इसकी सुनवाई भी होगी ।डॉ पांडेय ने बताया कि नालसा एक्ट 1987 के द्वारा सुलभ न्याय दिलाने की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से बहुत से केसों का सुलह कराया जाता है ।इसके जजमेंट को आप चैलेंज नही कर सकते है ।तथा जो व्यक्ति अक्षम है उसको न्याय दिलाने के लिये निःशुल्क वकील की व्यवस्था कराई जाती है ।महिला सशक्तिकरण पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को बहुत से अधिकार दिया गया है ।अधिवक्ता ने बताया कि 2005 के नियम के अनुसार बाप की संपत्ति में बेटी का समान अधिकार है ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिरुद्ध कुमार ने किया ।धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य राम विलास प्रसाद ने किया ।इस मौके पर राजू प्रसाद अर्चना आर्यनी ,सुनील कुमार दूबे ,लालबाबू राम ,राकेश पांडेय ,छोटी कुमारी ,खुशबू कुमारी ,सुमन्त कुमार ,मोहित कुमार अदिति कुमारी आदि उपस्थित थे ।