🌐बिहार में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बिहार शाखा का हुआ गठन, अबोध ठाकुर बने प्रदेश संयोजक🌐
👈कार्यालय संवाददाता” दैनिक खोज खबर “भागलपुर👉
🔴दानवीर कर्ण की धरती से पत्रकारों ने किया संगठन का आगाज
🔴पत्रकारों के अधिकार सुरक्षा एवं सतत विकास का एकमात्र संगठन NJA
देश एवं राज्य स्तर पर पत्रकारों एवं मीडिया घरानों को अपराधियों बिचौलियों एवं दबंग द्वारा हाशिए पर ले जाने को लेकर रविवार को देवी बाबू धर्मशाला भागलपुर में राज्य स्तरीय पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सुमन ने की। बैठक में कई जिला के पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा देश में लगातार पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं ,जो काफी दुखद है। पत्रकार समाज का आईना होता है। जो समाज में घटित हो रही घटना को समाज के सामने लाता है ,वही समाज के लोग पत्रकारों को सम्मान भी नहीं दे पाते हैं।पत्रकार सम्मान के अधिकारी हैं। अतः पत्रकारों के सम्मान के लिए हमारी संगठन आगे आकर कार्य करेगी। समय- समय पर पत्रकारों के हित में कार्य करेगा।राष्ट्रीय महासचिव ( प्रशासनिक) संजय कुमार सुमन ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए दुनिया में कई देशों में पत्रकार सुरक्षा कानून बने हैं ,जो पत्रकार के सही और सच्ची खबर प्रोत्साहित करते हैं ।लेकिन भारत आज भी पत्रकार सुरक्षा कानून से वंचित है।भारत में लगातार पत्रकारों को प्रताड़ित किये जा रहे हैं ,जो दुःखदायी है।आज पत्रकारों की स्थिति चिंताजनक है।चौथे स्तम्भ पर संकट गहरा गया है।हमारा संगठन पत्रकार हित में सदा खड़ा उतरेगा।हम पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए सभी पत्रकार को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे ,ताकि हम चट्टानी एकता से अपनी बात सरकार के बीच रख सकें।
राष्ट्रीय महासचिव( कार्यक्रम-कार्यालय) कुमुद रंजन सिंह ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों सुरक्षा एवं सतत विकास के लिए नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन कृतसंकल्पित होगी।उन्होंने पत्रकारों की कलम की धार और तेज करने के लिए प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही। इस मौके पर नेशनल जर्नलिस एसोसिएशन की बिहार शाखा का गठन किया गया। जिसमें
अबोध ठाकुर को प्रदेश संयोजक, कुंजबिहारी शास्त्री, संजय राजा, दयानंद गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाठक, डॉ विजेंद्र शर्मा, संजय गुप्ता,दीपक कुमार सिंह को प्रदेश सह संयोजक एवम कोषाध्यक्ष लाल रंजन पप्पू को कोषाध्यक्ष मनोनित
किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्री ठाकुर ने कहा कि आज जहां एक ओर पत्रकार समूह वर्तमान में सुरक्षा की भावना से ग्रसित है और हो भी क्यों ना !आज जो पत्रकार पर लगातार हमले हो रहे हैं, इसमें पत्रकार के हितों की मजबूती के लिए संगठन तत्परता के साथ संज्ञान में लेते हुए कार्य करेगी।
प्रदेश सह संयोजक कुंजबिहारी शास्त्री ने कहा कि समय के साथ पत्रकार कानून को सरकार लागू करें इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मधेपुरा से सुबोध सौरव,भागलपुर से अजीत कुमार, अजय कुमार.सुजीत कुमार सिंह, अरुण कुमार भारती.बांका से सोनम कुमार सिंह,अररिया से हरेंद्र कुमार, मुंगेर से संजय कुमार, अशोक कुमार झा. लाल रंजन पप्पू, सुमित कुमार. दीपक कुमार सिंह. कटिहार से रुपेश कुमार.पूर्णिया से लगन शाह, बमबम जयसवाल, सिवान से अरविंद कुमार पाठक. अंशुमन कुमार, शिवहर से संजय कुमार गुप्ता,अजय मिलन, शेखपुरा से सुदीब कुमार समेत दर्जनों पत्रकार बंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।




Recent Comments