बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट

तरैया(सारण)/06.02.2020 :
थाना क्षेत्र के मौलनापुर गाँव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गयी।इस सम्बंध में पीड़ित रमुनी देवी ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमें भोला माँझी,जैकी माँझी,राजा माँझी और वसंती देवी को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उसके गोतनी किरण देवी का लड़का रंजन कुमार भोला माँझी के लड़के जैकी कुमार में बात-विवाद हुआ था।जिसको लेकर उक्त सभी अभियुक्त पीड़िता के घर के सामने गाली-गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उक्त लोग मारपीट कर घायल कर दिए है।




Recent Comments