जमीन के वसीयतनामा को लेकर मारपीट,पुत्र ने पिता सहित सात लोगो पर दर्ज कराया एफआईआर

तरैया(सारण) : 06.02.2020/
थाना क्षेत्र के चंचलिया गाँव में जमीन के वसीयतनामा को लेकर हुए विवाद के कारण एक परिवार में मारपीट हो गया।इस सम्बंध में पीड़ित श्याम कुमार सिंह ने अपने पिता,भाभी और भतीजे सहित सात लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई है।जिसमें पिता फुलेना सिंह,भतीजा मुकेश सिंह,राकेश सिंह,सोनू सिंह,राहुल सिंह,भाभी सम्भावती देवी एवं भतीजपतोह मीना देवी को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि वह अपने जीविकोपार्जन के लिए पंजाब रहता है।इसी बीच चोरी चुपके उसके पिता उसके भजीजपतोह के नाम से जमीन का वसीयतनामा रजिस्ट्री कर दिए है।इसकी जानकारी जब पीड़ित अपने गाँव आया तो हुई।जिसको लेकर अपने पिता से पूछताछ कर रहा था।इसी को लेकर विवाद हो गया और उक्त लोगो ने मिलकर उसे पिट दिया।बचाने आयी पीड़ित को पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस जाँच कर रही है।




Recent Comments