एलआईसी कार्यालय में कार्य शिथिलता को लेकर अभिकर्ताओं ने किया एक दिवसीय हड़ताल

मढ़ौरा : स्थानीय स्टेशन रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा कार्यालय में विभागीय कार्य में शिथिलता को लेकर अभिकर्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया ।गुरुवार को कार्यालय के मुख्य द्वार पर दर्जनों अभिकर्ताओं द्वारा धरना देकर अपना विरोध जताया ।जिससे कार्यालय के बीमा संबंधित कार्य से अभिकर्ताओं ने अपने को अलग रखा। अभिकर्ताओं के संगठन लियाफी के अध्यक्ष मोतीलाल सिंह और महासचिव अभिराम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अभिकर्ताओं ने कार्यालय द्वारा ग्राहकों को नियमित व ससमय बीमा संवंधित सेवाये देने की मांग की। अभिकर्ताओं का आरोप था कि विगत डेढ़ माह से कार्यालय द्वारा बीमा का नवीकरण,नया बीमा, पॉलिसी बॉन्ड, डेथ क्लेम आदि जैसे कई जरूरी सेवाएं कार्यालय द्वारा लिंक का रोना रोकर बाधित किया है। जिससे सभी बीमा अभिकर्ताओं को ग्राहकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट पूर्ण सेवा देना मुश्किल हो गया है ।जिससे बीमा धारकों का लंबे समय से कोपभाजन का शिकार हो रहे है।वहीं बीमा ब्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।मालूम हो कि पिछले लगभग डेढ़ माह से ब्रॉडबैंड सेवा त्रुटिपूर्ण रूप से मिलने के वजह कार्यालय कर्मी कार्यो का ससमय निपटारा नहीं कर पा रहे है।जिससे एलआईसी के ग्राहकों के साथ अभिकर्ताओं को भी कार्यालय आकर बिना कार्य कराये बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।जिससे कार्यालय आकर बिना काम कराये वापस लौटने पर असंतोष पनप रहा है।इस संबंध में ब्रांच मैनेजर मिथिलेश पुष्कर से संबाद स्थापित करने का प्रयास करने पर सम्पर्क नहीं हो सका।इस मौके पर रामेश्वर महतो, अजय सिंह दीनानाथ प्रसाद परवेज अंसारी प्रेम शंकर सिंह समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग थे।