थानाध्यक्ष द्वारा रसीदपुर गांव में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ सरस्वती पुजा,ग्रामीणों ने किया सम्मानित

तरैया(सारण) :06.02.2020 /

प्रखण्ड के रसीदपुर गाँव में इस वर्ष शान्तिपूर्ण सरस्वती पुजा और विसर्जन सम्पन्न होने पर शांति एकता समिति अध्यक्ष डॉ अब्दुल्लाह खान व जय किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।और कहा कि थानाध्यक्ष के अथक प्रयास और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली को हम रसीदपुर वासी कभी भुला नही पायेंगे। साथ ही इस अद्वितीय कार्य कुशलता और एकता कायम करवाने के जब्बे का कदर करते हुये हम सभी ग्रामीण सदैव आभारी रहेगें। थानाध्यक्ष के प्रयास से विगत दो वर्षों के हिन्दू-मुश्लिम मतभेद सुलझ पाया है।तथा रसीदपुर के गाँव मे सरस्वती पुजा और विसर्जन जुलूस शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।जिन्होंने गाँव मे पूजा के पूर्व कई बार हिन्दू-मुश्लिम के बीच शांति समिति का बैठक कराया।और थानाध्यक्ष के सुझाव पर ही गाँव में हिन्दू-मुश्लिम लोगों की एक कमिटी बनी थी।जिसमें दोनों से 09-09 कुल 18 सदस्य थे।इस पहल से गाँव मे शांति व्यवस्था बहाल रहा और पूजा बिना किसी तनाव के शान्तिपूर्ण रहा। ज्ञातव्य हो कि इस बार रसीदपुर गाँव में हिन्दू-मुश्लिम लोगो ने सरस्वती पुजा में एकता का मिशाल पेश किया है। साथ ही आपस मे मिलकर अद्भुत भाईचारे का मिशाल पेश किया है।उक्त मौके पर समिति के संयोजक नरेश कुमार व भोला खान व सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र सिंह,डॉ सकिल खान, खान,मुन्ना मिया,कैसर अली,लाल बाबू सिंह,वीरेंद्र मांझी,मोहन सिंह ,सूकदेव सिंह, रामकुमार राम,कमला साह,अख्तर खान व अन्य मौजूद थे।