इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम मे हुई गड़बड़ी के खिलाफ आन्दोलन करेगा आईसा
पानापुर(सारण): छात्र संगठन आईसा ने इण्टरमीडिएट के परीक्षा परिणाम मे हुए गड़बड़ी के खिलाफ आन्दोलन की चेतावनी दी है। छात्र नेता अनुज दास ने शनिवार को धेनुकी मे छात्रों की बैठक कर इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम मे हुई गड़बड़ीयो पर विस्तार से चर्चा किया।जिसमे उन्होंने बताया की कैसे जेई पास परीक्षार्थी को भी फेल करा दिया गया है ?तथा कही किसी परीक्षार्थी को निर्धारित कुल अंक से भी ज्यादा अंक दिया गया है।जो दर्शाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में किस प्रकार की गड़बड़ीयां हो रही है।बैठक मे उपस्थित आईसा नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि परीक्षा परिणाम मे सुधार नहीं हुआ तो इसके खिलाफ जोरदार आन्दोलन चलाया जाएगा। सभी उपस्थित सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर आन्दोलन की रूप रेखा तैयार किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी छात्रों को एकजुट करना है।तथा आन्दोलन के जरिए सरकार को उसकी कथनी और करनी के सच्चाई को जन जन तक पहुँचाना है।बैठक में शामिल आईसा नेताओं में मुख्य रूप से हाकिम मियां, विकास कुशवाहा,सुनिल पासवान,रितेश कुमार,शैलेश ,मनोज,अभिषेक समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे