Θ बेतिया – सराहनीय पहल : युवाओं ने ब्लड डोनर का बनाया व्हाट्सएप ग्रुप

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

आए दिन अक्सर देखा जाता है कि समय पर खून नही मिलने से दुर्घटना मे घायल व्यक्ति कि मौत या खून कि कमी से गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौत हो जाती है।इसी समस्या से प्रेरित होकर बेतिया के कुछ युवाओं ने एक ब्लड डोनर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सराहनीय पहल की है।

इस ग्रुप का निर्माण रोहित, मीशु औऱ अन्य युवाओं के विचार से इस ‘blood donation group, bettiah’ कि शुरुआत 24-05-2018 को की गई है ।इस ग्रुप के माध्यम से सैकडो जरूरतमंद लोगो कॊ एक दूसरे के सहयोग के माध्यम से खून उपलब्ध कराने की बात बताई जा रही है।

इस ग्रूप कॊ बनाने का उदेश्य तभी पूरा हो सकता है जब सभी व्यक्ति निस्वार्थ भाव से ब्लड डोनेट करने कि भावना से इस ग्रूप से जुड़ अपनी फर्ज को समाज सेवा में समर्पित करे। ‘रक्त दान महादान’ के प्रति लोगो के लगाव और सहयोग के लिये अपील की जा रही है।

वही फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक जारी की गई है जो निम्न है
https://www.facebook.com/groups/928497220655700/