बच्चे को वृद्ध ने पीटा
#परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : थाना क्षेत्र खैरा में एक चार वर्षीय बच्चा को गांव के ही एक वृद्ध ने जमकर पिटाई कर दी। घायल बच्चा रवि प्रकाश शर्मा गिरकर बेहोश हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई वे उसे लेकर बभनौली के एक प्राइवेट चिकित्सक के पास गए। घायल बच्चा के चाचा प्रेम प्रकाश शर्मा इस संदर्भ में पूछताछ के लिए वृद्ध शिव शंकर सिंह के पास गए तो उनकी पिटाई वृद्ध के घर वालों ने कर दी। इसकी शिकायत सरपंच से की गई है।




Recent Comments