सांसद रूडी ने मरीजो के समुचित इलाज के लिये स्वीकृत कराई राशि

दरियापुर (सारन) – परसा विधान सभा के अनेकों पंचायत में सासंद राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से लाइलाज बीमारी के सफल इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृति पत्र दिया गया । जिसमें दरियापुर निवासी अंकित कुमार पिता मदन प्रसाद गुप्ता को सर्जरी के लिए धनंजय चतुर्वेदी नंदन कुमार डॉ अर्जुन राय के प्रयास से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह भाजपा नेता नागेंद्र सिंह कुणाल तिवारी के द्वारा 2 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र दिया गया ।मानपुर दर्वेश निवासी महेश्वर राय को 80 हजार रुपये दफ्तरपुर निवासी कृष्णनाद सिंह को 1लाख रुपये रामनाथ प्रसाद गुप्ता को 1 लाख रुपये,
अंकिता कुमारी मढ़ौरा निवासी को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1लाख रुपये का स्वीकृति पत्र दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के लाइलाज बीमारी के लिए छपरा जिला में प्रतिदिन 5-6लोगो को सहयोग राशि सांसद राजीव प्रताप रूडी के द्वारा दिया जाता है ।जिससे मरीजों का इलाज आसानी से हो जाता है ।इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने माननीय सांसद श्री राजीवप्रताप रूडी को धन्यवाद दिया और खुशी जाहिर किया।