चन्र्दशेखर यादव
छपरा । सारण जिला के छपरा सदर प्रखण्ड के साढ़ा पंचायत से मुखिया पद के लिए छोटी कुमारी एवं इसी पंचायत से सरपंच पद के लिए रेशु कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव को रोचक बना दिया है । रेशु कुमारी का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद वे लोगों में जागरूकता अभियान चलाकर शराब से होनेवाली नुकसान से लोगों को अवगत कराएंगी, ताकि शराब पीने से लोग स्वयं परहेज कर सकें । जागरूकता के अभाव में लोग शराब का सेवन करते हैं । जतक जागरूकता नहीं होगी, तब तक कानून बनाने और पुलिस की धड़पकड़ से इस पर रोक नहीं लग पायेगी ।
मुखिया प्रत्याशी छोटी कुमारी का कहना है कि चुनाव जीत कर वे प्रखण्ड में विकास का काम करेंगी । अधिक से अधिक योजनाओं को क्रियान्वित करवायेंगी ।